0

92 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, CM सामूहिक विवाह योजना में रसूलाबाद-झींझक ब्लॉक में गूंजी शहना शहनाई

By Dec 15, 2025

कानपुर देहात के रसूलाबाद व झींझक ब्लाक में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 92 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। गैलेक्सी गार्डन असालतगंज में आयोजित कार्यक्रम में विधिविधान से रस्मों को पूरा किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने वर वधू के मांगलिक जीवन को आशीर्वाद दिया।

डीएम कपिल सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में 92 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एक दूजे का हाथ थामा। इन जोड़ों में 73 अनुसूचित जाति के, 14 अन्य पिछड़ा वर्ग के, दो सामान्य वर्ग के और तीन अल्पसंख्यक वर्ग के शामिल थे।

कार्यक्रम में मौजूद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार छुन्नी दुबे व विधायक प्रतिनिधि ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। योजना के तहत प्रत्येक कन्या के खाते में 60,000 रुपये की धनराशि जमा की गई, साथ ही 25,000 रुपये की सामग्री और 15,000 रुपये खान-पान की व्यवस्था पर खर्च किए गए। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य और एसडीएम सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

KDA का बड़ा फैसला: 61 साल बाद बदल गए कानपुर के जोन, 4 से बढ़कर हुए 6; जानें आपका इलाका किस जोन में?

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर के विस्तार और बढ़ती आबादी को देखते हुए 61 साल बाद अपने जोनों की सीमा में बदलाव किया है। अभी तक केडीए में चार जोन थे, जिन्हें अब नगर...
By Dec 15, 2025

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का अंतिम निरीक्षण शुरू, मार्च में उद्घाटन की तैयारी

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे अब अपनी अंतिम परीक्षा से गुजरने वाला है। यदि यह परीक्षा पास हो जाती है, तो इस महीने से इस मार्ग पर यात्रा सुगम हो जाएगी। एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य लगभग पूरा हो...
By Amit Sagar Dec 15, 2025

साझा करें