आगरा में 33 लाख वोटर्स हुए शिफ्ट, प्रशासन ने शुरू की जांच; इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लोग
आगरा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 33 लाख 34 हजार 30 ऐसे मतदाता पाए गए हैं जो बाहर शिफ्ट हो गए हैं, मृतक हैं या मिल नहीं सके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इन सभी मतदाताओं का री-वैरीफिकेशन कराने का निर्णय लिया है। यह जिम्मेदारी जिला स्तरीय अधिकारियों को दी गई है ताकि सत्यापन पूर्ण रूप से हो सके।
सर्वाधिक मतदाता आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से (54,957), आगरा छावनी से (54,241) और आगरा दक्षिण से (50,000 से अधिक) शिफ्ट हुए हैं। एसआईआर की तारीख दूसरी बार बढ़ाकर 26 दिसंबर कर दी गई है। पहले यह तारीख 12 दिसंबर थी।
डीएम ने बताया कि जिले में कुल 36.71 लाख मतदाता हैं। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र जमा करा रहे हैं। गुरुवार शाम तक 34.90 लाख मतदाताओं तक बीएलओ पहुंच चुके थे, जिनमें से 27.46 लाख मतदाताओं के डाटा का डिजिटलाइजेशन हो चुका है। 7.50 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं जिनके गणन प्रपत्र जमा नहीं हुए हैं। इनमें एक लाख से अधिक मृतक, 3.3 लाख स्थाई रूप से बाहर शिफ्ट हुए और 47 हजार से अधिक डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं।
बाह, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, खेरागढ़ और छाव छावनी विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष चार विधानसभा क्षेत्रों (आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण और एत्मादपुर) में भी 99 प्रतिशत से अधिक कार्य हुआ है। डीएम ने कहा कि मृतक, शिफ्ट हुए, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं का री-वैरीफिकेशन जिला स्तरीय अधिकारियों की निगरानी में कराया जाएगा ताकि कोई गुंजाइश न रहे।
