आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के नगला झब्बा में अवैध रूप से पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली कि नगला झब्बा में यूकेलिप्टस के पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही वनरक्षक नवल सिंह अपनी टीम के साथ दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि 11 यूकेलिप्टस के पेड़ काट दिए गए हैं। हालांकि, मौके से कटे हुए पेड़ों की लकड़ी बरामद नहीं हुई, केवल जड़ें ही मिलीं।
यह क्षेत्र टी.टी.ज़ेड. (ताज ट्रपेज़ियम ज़ोन) के अंतर्गत आता है, जहां पेड़ काटने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से विशेष अनुमति लेना अनिवार्य होता है। बिना अनुमति पेड़ कटवाना वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4 व 10 के तहत एक दंडनीय अपराध है। वन विभाग ने महादेवी इंटर कॉलेज, नगला झब्बा के संचालक रामवीर सिंह पुत्र फकीरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी निजी भूमि पर बिना अनुमति के ये पेड़ कटवाए थे। वन विभाग ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
