पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी, मोहनलालगंज में सनसनी
मोहनलालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 36 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था और तीन बच्चों का पिता था।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को मनोज काम से घर लौटा था। घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। झगड़े के बाद मनोज कुछ देर के लिए घर से बाहर चला गया था। जब वह वापस लौटा तो उसने कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात में जब पत्नी ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया और कमरे में पंखे से लटका देखा तो वह चीख पड़ी।
पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोग इस दुखद अंत पर हैरानी जता रहे हैं।
लखनऊ के खिलाड़ियों को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, चौक स्टेडियम में बनेगा नया जिम
प्रधानी चुनाव की रंजिश में फल विक्रेता पर हमला, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए नर्सिंग शोध का महत्व: KGMU में राष्ट्रीय सम्मेलन
दुबग्गा में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वैन की भीषण टक्कर, वैन चालक की दर्दनाक मौत, 3 घायल
लखनऊ: बस और ई-रिक्शा के जाम से शहर बेहाल, लाखों लोग परेशान
लखनऊ: आरकेस्ट्रा संचालक ने छात्रा से दुष्कर्म कर फोटो की वायरल, 24 घंटे में अरेस्ट
Lucknow Weather: घट रही ठंड, दिन में धूप से बढ़ा पारा; जानें अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
लखनऊ में DM के सामने फूट-फूटकर रोई छात्रा, ‘फीस नहीं भरी तो कैसे दूंगी बोर्ड परीक्षा’; DM ने तुरंत की मदद
