पहली बार रोजगार पाने वाले युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन, PM Modi करेंगे वर्चुअल वितरण
By
Jun 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को ‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ के तहत पहली बार रोजगार पाने वाले युवाओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इस योजना के तहत बीते छह माह में लखनऊ मंडल के लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और रायबरेली जिलों में 6000 नए लोगों को रोजगार मिला है। इसके अतिरिक्त, 13000 कर्मचारी दोबारा सेवा में आए हैं। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को साढ़े सात हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह पहल युवाओं को रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अगली खबरें
