टीकरी में जर्राह के इंजेक्शन से महिला की मौत, जांच की मांग
गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव टीकरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सर्दी-जुकाम की दवा लेने आई एक 50 वर्षीय महिला की जर्राह के इंजेक्शन के बाद मौत हो गई। छेदालाल अपनी पत्नी शिया देवी को स्थानीय चौराहे पर स्थित एक जर्राह के पास दवा दिलाने ले गए थे। डॉक्टर ने महिला को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी।
परिवार वालों के अनुसार, इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों के भीतर महिला को घबराहट होने लगी और वह बेहोश हो गई। पति ने उसे बेंच पर लिटाया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को छर्रा सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की अचानक मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। इस घटना ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग जर्राह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
होली बाद लखनऊ से चलेंगी अतिरिक्त 350 बसें, यात्रियों का सफर होगा आसान
काशी में विश्व रिकॉर्ड के बाद UP को ‘हरित प्रदेश’ बनाने की तैयारी, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार टाइमिंग: जानें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी का समय
डिजिटल अरेस्ट गैंग का पर्दाफाश: यूपी पुलिस ने 90 लाख ठगने वाले दो शातिरों को दबोचा, अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा
योगी सरकार का बड़ा फैसला: आरक्षण को लेकर विभागों को जारी हुआ यह निर्देश, विपक्ष को नहीं मिलेगा मौका
फर्जी डिग्री रैकेट: SIT टीमें तैयार, होली बाद MP, UK, झारखंड की यूनिवर्सिटीज में होगी जांच
कानपुर में दुकान से 25 लाख नकद चोरी, चोरों ने खाए अखरोट-पिस्ता
मार्च में ही 34 डिग्री पार पारा, होली पर गर्मी का ‘येलो अलर्ट’
