0

आपसी विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

By Jun 26, 2026

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कठिका गांव में एक महिला ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की पहचान सुनील की पत्नी सोनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोनी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

हालत बिगड़ने पर पति सुनील उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और लोग महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें