0

पति की हत्या की आरोपी पत्नी जमानत मिलते ही फरार, साथी भी गायब; पुलिस ने शुरू की तलाश

By Dec 10, 2025

नैनीलकमल, नैनीताल। पति की हत्या मामले में आरोपित पत्नी व उसके साथी के कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जमानत का दुरुपयोग कर फरार होने को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गंभीरता से लिया है। भीमताल थानाध्यक्ष को फरार आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा जमानतियों के बैंक खातों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उधर, कोर्ट ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 19 दिसंबर को पेश करने को कहा है।

दरअसल, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुशील कुमार शर्मा की ओर से 19 नवंबर को एसएसपी को पत्र भेजा गया था। जिसमें कहा गया था कि भीमताल थाना क्षेत्र में रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की हत्या मामले में उसकी पत्नी नीलम उर्फ निर्मला तथा मनीष मिश्रा के विरुद्ध धारा-302, 201, 120 बी, 328, 404 व 411 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में विचाराधीन है।

हत्याकांड की आरोपित मृतक अवतार की पत्नी नीलम तथा आरोपित मनीष मिश्रा जमानत का दुरुपयोग कर फरार हैं। आरोपित नीलम की जमानती होमगार्ड कमला जोशी निवासी गौलापार हैं, जबकि दूसरे जमानती भवान सिंह निवासी बिंदुखत्ता हैं। इस मामले में दोनों जमानतियों के विरुद्ध भी नोटिस जारी किए गए हैं। अब एसएसपी ने डीजीसी के पत्र का हवाला देते हुए भीमताल थानाध्यक्ष को निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी ने जिला कमांडेंट नैनीताल को होमगार्ड पर लगे आरोप की एक माह के भीतर जांच कर कोर्ट को जांच के परिणाम से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने दोनों जमानतियों के बैंक खातों की जांच करने को भी कहा है, क्योंकि दोनों ने बतौर जमानत धनराशि 50-50 हजार जमा की है। संदेह है कि प्रथमदृष्टया आरोपित नीलम ने ही जमानतियों को धनराशि दी हो।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कैंची धाम के भक्तों के लिए खुशखबरी: जाम से मुक्ति दिलाएगा नया वैकल्पिक मार्ग, सर्वे शुरू

कैंची धाम मंदिर, जो बाबा नीम करोली महाराज की तपस्थली है, हर साल लाखों भक्तों को आकर्षित करता है। हालांकि, भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यहां अक्सर भीषण जाम लग जाता है,...
By Dec 10, 2025

उत्तराखंड में 48 जातियों को SC सूची में शामिल करने पर बड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

नैनीताल हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा 2013 और 2014 में 48 गैर-अनुसूचित जातियों को अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...
By Dec 10, 2025

भीषण आग से दहला नैनीताल का जंगल, विज्ञान केंद्र के पास धधकी लपटें, फायर टीम ने बचाई बड़ी अनहोनी

नैनीचे दिए गए JSON में सामग्री भरें। नैनीताल के ज्योलीकोट क्षेत्र में मानसखंड विज्ञान केंद्र के पास जंगल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में...
By Dec 10, 2025

नैनीताल में बड़ा ड्रामा: पंजाब पुलिस ने पकड़ा, पति कोतवाली से फरार!

पंजाब के मोहाली जिले के जीगरपुर से फरार गैर जमानती वारंटियों को पंजाब पुलिस ने दबिश देकर नैनीताल के डीएसबी क्षेत्र के होटल से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, धोखाधड़ी संबंधित मामले में वारंटी...
By Dec 10, 2025

उत्तराखंड: हाई कोर्ट के ARO को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; ICU में भर्ती, आरोपी फरार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे हाई कोर्ट के सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) को टक्कर मार दी। टक्कर...
By Dec 10, 2025

साझा करें