पाकिस्तानी एक्टर Bilal Abbas Khan कौन हैं? ‘इश्क मुर्शद’ से मिली पहचान, जानें निजी जिंदगी और नेटवर्थ
पाकिस्तानी अभिनेता बिलाल अब्बास खान इन दिनों अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनका हालिया ड्रामा ‘मेरी जिंदगी है तू’ काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें उनकी और हानिया आमिर की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है। इससे पहले ‘इश्क मुर्शद’ में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।
4 जून 1993 को कराची में जन्मे बिलाल अब्बास खान का परिवार पश्तून समुदाय से है। उनके पिता एक सिविल सर्वेंट हैं, जबकि मां फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने 2015 में SZABIST से मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया था। हालांकि, थिएटर से प्रेरित होकर उन्होंने नेशनल एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (NAPA) से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली और अभिनय को अपना करियर बनाया।
बिलाल ने 2016 में कमर्शियल मॉडलिंग से शुरुआत की। उन्हें ‘ओ रंगरेजा’ से पहचान मिली। ‘चीख’ और ‘बाला’ जैसे नाटकों में उनके काम को समीक्षकों ने खूब सराहा। उनकी खासियत उनकी प्राकृतिक एक्टिंग और किरदारों को गहराई से समझने की क्षमता है। 2021 में, उन्हें फोर्ब्स की ’30 अंडर 30 एशियन स्टार्स’ सूची में शामिल किया गया था, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि थी।
बिलाल अब्बास खान की अनुमानित नेटवर्थ लाखों डॉलर में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह प्रति ड्रामा 2.5 से 3.5 मिलियन पाकिस्तानी रुपये और प्रति एंडोर्समेंट डील 8 से 15 मिलियन रुपये चार्ज करते हैं। ‘इश्क मुर्शद’ की सफलता के बाद बिलाल का नाम उनकी सह-कलाकार दुर-ए-फिशान के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया, जिससे उनके रिलेशनशिप की अटकलें तेज हो गईं।
