0

जब घोड़ी चढ़ते-चढ़ते रह गए थे Akshaye Khanna, करिश्मा कपूर की मां ने तुड़वाई थी शादी?

By Dec 12, 2025

बॉलीवुड टैलेंटेड एक्टर्स से भरा हुआ है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ अच्छी फिल्म सेलेक्शन या फिर किन्हीं वजहों से उनकी ये काबिलियत कहीं दबकर रह जाती है। इसकी वजह से उन्हें वह पहचान शायद ही कभी मिल पाती है जिसके वे हकदार हैं। इन प्रतिभाशाली कलाकारों में एक हैं अक्षय खन्ना।

अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) को उनकी काबिलियत और स्क्रीन प्रीजेंस के लिए जाना जाता है। हालांकि वह दिग्गज विनोद खन्ना के बेटे हैं, फिर भी अक्षय ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका सफर 1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से शुरू हुआ, और उसी साल जे.पी. दत्ता की ‘बॉर्डर’ में उनके प्रशंसनीय अभिनय ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। उनकी इस प्रोफेशन जर्नी से तो कई लोग वाकिफ हैं लेकिन अक्षय के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम उन्हीं के बारे में जानेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि बहुत कम लोगों को पता है कि अक्षय खन्ना कभी ऐश्वर्या राय के बहुत बड़े प्रशंसक थे। ‘आ अब लौट चलें’ और बाद में ‘ताल’ में उनके साथ स्क्रीन शेयर करते हुए अक्षय उनकी खूबसूरती और आकर्षण से काफी प्रभावित हुए थे। अपनी फिल्म ‘इत्तेफाक’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय करण जौहर के टॉक शो में जब उनसे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत महिला का नाम पूछा गया। बिना हिचकिचाए उन्होंने ऐश्वर्या राय का नाम लिया और कहा, “जब भी मैं उनसे मिलता हूं, मेरी नजरें उनसे हटती ही नहीं हैं। पुरुषों के लिए यह शर्मनाक होता है कि वो किसी को घूरते रहें। लेकिन ऐश्वर्या से नजरें न हटा पाने की मुझे आदत नहीं है। आप पागलों की तरह उन्हें देखते ही रह जाते हैं।”

उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हर कोई इच्छुक रहता है जिसके बारे में वो ज्यादा बात नहीं करते। कई खबरों में उन्हें अभिनेत्री तारा शर्मा और रिया सेन के साथ रोमांटिक रिलेशन में जोड़ा गया। बॉलीवुड शादी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय ने एक पुराने इंटरव्यू में यह खुलासा करके सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने कहा था कि वो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय जयललिता को डेट करना चाहते थे।

एक समय अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर के बीच गहरा प्यार था और दोनों शादी करने वाले थे। अजय देवगन से अलग होने के बाद करिश्मा अक्षय के करीब आ गईं थी और उनमें सुकून उन्हें सुकून मिला। उनका रिश्ता जल्द ही रोमांटिक हो गया और रणधीर कपूर ने भी उनके रिश्ते का समर्थन किया, यहां तक कि विनोद खन्ना से उनका रिश्ता तय करने की बात कही। हालांकि, करिश्मा की मां बबीता ने बीच में आकर शादी का विरोध किया और हालात बदल दिए। उनका मानना था कि उनकी बेटी का करियर इस समय एक अहम मोड़ पर है। अक्षय अपने निजी स्वभाव के कारण करिश्मा के साथ अपने रिश्ते या ब्रेकअप के बारे में कभी बात नहीं करते और अपनी जिंदगी के इस चैप्टर को लोगों की नजरों से दूर रखना चाहते थे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बक्सर नगर परिषद में बड़ा बदलाव, MLA ने दिए निर्देश: पार्षद की सहमति के बिना नहीं मिलेगा विकास कार्यों का पैसा

बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव नगर परिषद में शुक्रवार को कार्यकारी सभापति विकास ठाकुर की अध्यक्षता में साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्थानीय विधायक राहुल सिंह भी उपस्थित रहे,...
By Dec 12, 2025

12 साल बाद हो रहा UP BJP अध्यक्ष का चुनाव, 45 साल के इतिहास में कभी नहीं पड़ी वोटिंग की नौबत

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय शोभित श्रीवास्तव, जागरण, लखनऊ : प्रदेश में 12 वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2013 में चुनाव हुआ था,...
By Dec 12, 2025

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: ‘कोलसेतु’ को मंजूरी, अब कोयला निर्यात करना होगा आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ने शुक्रवार को कोयले के निर्बाध, कुशल और पारदर्शी उपयोग के लिए नए विंडो कोलसेतु की मंजूरी दे दी। कोलसेतु विंडो से नीलाम होने वाले कोयले का...
By Dec 12, 2025

3.26 लाख बच्चों को पोलियो से बचाने की तैयारी, 14 दिसंबर से शुरू होगा महाअभियान

जनपद में पल्स पोलियो अभियान में तीन लाख 26 हजार शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 538 टीमें...
By Dec 12, 2025

पल्स पोलियो अभियान: 3.26 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

जनपद में पल्स पोलियो अभियान में तीन लाख 26 हजार शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 538 टीमें...
By Dec 12, 2025

सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: 217 वाहनों पर जुर्माना, 3 सीज, लाखों का चालान

कासगंज जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को यातायात पुलिस ने एक व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें यातायात...
By Dec 12, 2025

नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 217 वाहनों के चालान काटे, 3 सीज

याताजा जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस ने जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कासगंज-सोरों...
By Dec 12, 2025

IndiGo पर सरकार का शिकंजा: 58 करोड़ का नोटिस, DGCA की कार्रवाई और उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी

रोजाना हजारों हवाई यात्रियों को मुश्किल में डालने वाली इंडिगो एयरलाइंस पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। इंडिगो को सीजीएसटी के बकाए देनदारी व जुर्माने के रूप में 58 करोड़ रुपए का नोटिस...
By Dec 12, 2025

साझा करें