Tata Sierra खरीदने का है मन? 2 लाख डाउन पेमेंट पर इतनी जाएगी EMI, जानें पूरा गणित
देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Tata Sierra को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट के तौर पर Smart Plus को उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप Tata Sierra के डीजल वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।
Tata की ओर से Sierra के डीजल वेरिएंट के तौर पर Smart Plus को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस मिड साइज एसयूवी के डीजल वेरिएंट को 12.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 12.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.62 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 60 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। साथ ही 13 हजार रुपये का टीसीएस चार्ज भी देना होगा। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 15.34 लाख रुपये हो जाती है।
अगर Tata Sierra के डीजल वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 13.34 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 13.34 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 21478 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 13.34 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 21478 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Sierra के डीजल वेरिएंट के लिए करीब 4.69 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 20.04 लाख रुपये हो जाएगी।
‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’: अमित शाह ने RSS पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- मोदी और मैं दोनों RSS के अनुयायी
अमित शाह का लोकसभा में कांग्रेस पर पलटवार: ‘नेहरू ने की थी वोट चोरी’, RSS को लेकर भी दिया जवाब
बहस से नहीं भागती BJP: अमित शाह के बयान के बीच TMC ने प्रदूषण पर सरकार को घेरा
क्रिप्टो टैक्स से सरकार की बंपर कमाई! 3 साल में TDS से आए 1100 करोड़ रुपये, संसद में हुआ खुलासा
Kritika Kamra ने किया रिश्ते को ऑफिशियल, कौन हैं Gaurav Kapur? क्रिकेटर से लेकर VJ तक, जानिए उनका सफर और पहली शादी का सच
पीएम मोदी, अमित शाह की मौजूदगी में राहुल गांधी का बड़ा विरोध, चयन पैनल की बैठक में दिया असहमति नोट
चांदी धड़ाम, सोने में उछाल! लखनऊ-पटना में चेक करें आज के लेटेस्ट रेट
IndiGo संकट: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, अब दिल्ली HC से यात्रियों को राहत की उम्मीद
