0

वृंदावन: घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, पिस्तौल दिखाकर लूटी सोने की चेन

By Dec 9, 2025

वृंदावन के गुरुकुल रोड, परिक्रमा मार्ग पर सोमवार की रात को नामजद युवकों ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता करते हुए मारपीट की और चेन लूट ली। यह आरोप लगाते हुए महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है।

कमलेश देवी ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि नामजद कई युवक कार से उनके घर आये। दरवाज़ा खटखटाया तो उनके पति ने गेट खोला। आरोपियों ने कनपटी पर पिस्तौल रखकर धमकाया और अंदर घुस आये। महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और पति के गले से सोने की चेन छीन ली। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

आरोपी मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं जिसकी फुटेज भी पुलिस को दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस पड़ताल कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बांकेबिहारी मंदिर में अतिक्रमण पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! सालों पुराना जूताघर हटा, दुकानदारों में हड़कंप

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण से लेकर व्यवस्थाओं में सुधार में जुटी मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने मंदिर चबूतरे पर हो रहे दुकानों के अतिक्रमण को हटाने की योजना बनाई है। समिति के अध्यक्ष...
By Dec 9, 2025

साझा करें