0

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान: पालिकाध्यक्ष ने छात्राओं को किया जागरूक, कहा- कोई वंचित न रहे

By Dec 10, 2025

कोसीकलां में एसआईआर अभियान के तहत नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल और उपजिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने छात्राओं के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने के लिए पूरे जिले में एसआईआर प्रपत्र भरने का अभियान तेजी से चल रहा है। सभी वार्ड में बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है, जो घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर प्रपत्र भरवा रहे हैं। यदि किसी कारण बीएलओ घर न पहुंच पाए, तो मतदाता अपने बूथ पर जाकर भी प्रपत्र जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नागरिक मतदान से वंचित न रहे।

पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि प्रपत्र भरने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। बीएलओ घर-घर दस्तक दे रहे हैं और मुनादी एवं अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बालिकाओं से अपील की कि वे अपने अभिभावकों को भी एसआईआर के बारे में जानकारी दें और समय पर प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें। बैठक में लेखाकार योगेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्या खुशबू चक्र सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें