विजय देवरकोंडा की नई फिल्म ‘Ranbaali’ का ऐलान, इस दिन होगी रिलीज; रश्मिका मंदाना भी साथ
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के फैंस उनकी अगली फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जिसे ‘VD14’ कहा जा रहा था। अब आखिरकार इस फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। फिल्म का नाम ‘रणबाली’ (Ranbaali) रखा गया है और यह 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यान कर रहे हैं, जिनके साथ विजय पहले ‘टैक्सीवाला’ जैसी सफल फिल्म में काम कर चुके हैं। यह फिल्म एक पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा है, जो हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।
फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह जोड़ी सात साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले दोनों 2019 में आई फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में साथ नजर आए थे। फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी।
‘रणबाली’ की कहानी ब्रिटिश शासनकाल (1854 से 1878) के दौरान की है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 19वीं सदी की कुछ सच्ची घटनाओं और लोककथाओं से प्रेरित है। हालांकि, यह किसी एक व्यक्ति की बायोपिक नहीं है, बल्कि उन ऐतिहासिक घटनाओं को सामने लाने का प्रयास करेगी जिन्हें इतिहास में कम जगह मिली है।
