लखनऊ में रोटी पर थूकने थूकने का वीडियो वायरल, कारीगर गिरफ्तार; लोगों में आक्रोश (Lucknow news)
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक मुरादाबादी बिरयानी की दुकान पर काम करने वाले कारीगर की शर्मनाक हरकत सामने आई है। कारीगर तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूकता हुआ कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
पुलिस के अनुसार, 2 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में एक युवक को तंदूर में रोटियां लगाते समय हर रोटी पर थूकते हुए देखा गया। वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने वीडियो की लोकेशन और दुकान की पहचान की। जांच में सामने आया कि यह वीडियो पारा थाना क्षेत्र में प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के पास दूध मंडी के सामने स्थित एक मुरादाबादी बिरयानी की दुकान का है।
वीडियो में रोटियों पर थूक रहे युवक की पहचान अनस के रूप में हुई है, जो बाराबंकी जिले के कोठी भानामऊ का निवासी है। वह बिरयानी की दुकान पर कारीगर के तौर पर काम करता था। पारा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान रोटियों में थूकने की बात की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे शांति भंग के तहत हिरासत में लिया गया और फिर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह दुकान इलाके में काफी चर्चित है और यहां बड़ी संख्या में लोग खाना खाने आते हैं। रमजान के महीने में रोजा खोलने के बाद कई मुस्लिम परिवार यहां खाना खाने पहुंचते हैं, वहीं आसपास के हिंदू परिवार भी यहां से खाना खाते या पैक कराकर घर ले जाते हैं। ऐसे में इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले हाथरस जिले के एक होटल में भी थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया था। जहां कारीगर रोटी बेलने के बाद पहले चारों ओर देखता है, फिर रोटी पर थूककर उसे तंदूर में सेंकने के लिए डाल देता है। कारीगर का ये वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने होटल के कारीगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Lucknow news: लापता महिला का शव आलमनगर स्टेशन पर मिला, मानसिक हालत ठीक नहीं थी
लखनऊ में ‘Happy Holi’ कहने पर विवाद, भाई-बहन ने युवक को चाकू मारकर मार डाला, थाने पर हंगामा
लखनऊ में ‘Happy Holi’ कहने पर चाकू मारकर युवक की हत्या, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार
लखनऊ में होलिका दहन से लौट रहे प्रधान पर जानलेवा हमला, परिवार को भी धमकी
लखनऊ में रोटी पर थूकने का मामला: कारीगर गिरफ्तार, ‘Lucknow Roti Case’ से हड़कंप
लखनऊ में रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल, कारीगर गिरफ्तार; जानें पूरा Lucknow news मामला
लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार Scorpio ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
लखनऊ: रिसेप्शन से लौट रही बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, पुलिस ने शुरू की जांच (Lucknow crime news)
