विराट कोहली का ‘फ्री’ बैटिंग प्लान: सीरीज जीत के बाद खोला राज
वाइजैग में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 40वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस जीत के नायक युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई। हालांकि, पूरी सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन असाधारण रहा और वे ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने गए।nnविराट कोहली ने इस सीरीज में तीन मैचों में 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। यह उनका वनडे क्रिकेट में 12वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 22वां ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवॉर्ड है। यह उपलब्धि उन्हें सचिन तेंदुलकर (20 अवॉर्ड) से भी आगे ले जाती है। ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने के बाद विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन और बल्लेबाजी के अंदाज को लेकर खुलकर बात की।nnकोहली ने कहा, “इस सीरीज में जिस तरह से मैंने खेला है, वो मेरे लिए सबसे संतोषजनक बात है। मैं मन ही मन बहुत फ्री महसूस करता हूं। मुझे लगता है कि पिछले 2-3 सालों से मैंने इस तरह से बल्लेबाजी नहीं की थी। मुझे पता है कि जब मैं बीच के ओवरों में इस तरह से बल्लेबाजी कर सकता हूं, तो इससे टीम को काफी मदद मिलती है।” उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की बल्लेबाजी से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी स्थिति को संभालकर टीम के पक्ष में ला सकते हैं।nnअपने लंबे करियर पर बात करते हुए कोहली ने कहा, “जब आप इतने लंबे समय तक खेलते हैं (15-16 साल), तो आपको खुद पर शक होता है। खासकर एक बल्लेबाज के तौर पर, जब एक गलती आपको आउट कर सकती है। यह बेहतर होते जाने का सफर है। यह आपको एक इंसान के तौर पर बेहतर बनाता है और आपके स्वभाव को भी निखारता है। मुझे खुशी है कि मैं अभी भी टीम में योगदान दे पा रहा हूं।”nnकोहली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “जब मैं खुलकर खेलता हूं तो मुझे पता है कि मैं छक्के लगा सकता हूं। हमेशा कुछ न कुछ ऐसे स्तर होते हैं जिन्हें आप अनलॉक कर सकते हैं। मैंने ऑस्ट्रेलिया के बाद से कोई मैच नहीं खेला था। रांची मेरे लिए बहुत खास है और मैं इन तीनों मैचों के नतीजों के लिए बहुत आभारी हूं। इसने हमेशा हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। यही हम खेलना चाहते हैं। जब स्कोर 1-1 होता है तो हम टीम के लिए कुछ खास करना चाहते हैं।” उन्होंने रोहित शर्मा के साथ अपनी साझेदारी पर भी खुशी जाहिर की और कहा कि वे दोनों इतने लंबे समय से टीम के लिए खेलते आ रहे हैं और उन्हें खुशी है कि वे ऐसा कर पा रहे हैं।”
पा रहे हैं।
