0

विदेश भेजने के नाम पर ठगी: आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित म्यांमार में बंधक

By Nov 24, 2025

साइबर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी युवकों को अच्छी नौकरी का लालच देकर विदेश भेजता था और फिर उन्हें बंधक बनाकर परिजनों से मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने इस मामले में जींद निवासी चेतन के साथ हुई ठगी के आरोपी विकास को पानीपत से गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जींद के रहने वाले चेतन को पानीपत निवासी विकास ने थाईलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ित चेतन को 16 अगस्त को थाईलैंड भेजा गया। थाईलैंड एयरपोर्ट पर उतरते ही कुछ लोगों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और जंगल के रास्ते से म्यांमार पहुंचा दिया। वहाँ उसे ‘केके पार्क’ नामक एक कंपनी में बंधक बनाकर रखा गया।

आरोपी विकास स्वयं पीड़ित से मिलने म्यांमार पहुँचा और उसे काम दिलाने व रिहा करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये नकद ऐंठ लिए। इसके बाद, कंपनी ने पीड़ित चेतन से यूएसए के नागरिकों से धोखाधड़ी का काम करवाना चाहा, जिसका चेतन ने विरोध किया और भारत वापस जाने की इच्छा जताई। इस पर विकास और उसके साथियों ने उसे वापस भेजने के बदले साढ़े चार लाख रुपये की मांग की।

पीड़ित के परिजनों ने बार-बार मिल रही धमकियों के बाद विकास को दो लाख रुपये बाइनेंस ऐप के माध्यम से भेज दिए, लेकिन इसके बावजूद चेतन को रिहा नहीं किया गया। कंपनी के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करते रहे। इसी बीच, म्यांमार की सेना ने ‘केके पार्क’ कंपनी में छापेमारी की और वहाँ बंधक बनाए गए कई भारतीय युवकों को छुड़ाया। 8 नवंबर को चेतन अपने अन्य साथियों के साथ सुरक्षित भारत लौट आया। 14 नवंबर को उसकी शिकायत के आधार पर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे अन्य साथियों के बारे में और कितने युवकों से इस तरह की ठगी की गई है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक जींद ने नागरिकों से अपील की है कि वे विदेश रोजगार के नाम पर किसी भी बिचौलिए या संदिग्ध व्यक्ति पर भरोसा न करें। सभी सरकारी या पंजीकृत एजेंसियों से ही संपर्क करें। यदि कोई ठगी का शिकार हुआ हो तो तुरंत साइबर क्राइम थाना से संपर्क करें।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: सरपंच के भतीजे की दो बाइकों की टक्कर में मौत

पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है, जिसमें करहंस गांव के 29 वर्षीय राहुल की जान चली गई। यह युवक गांव की सरपंच सुखबीरी देवी का भतीजा (देवर...
By Nov 24, 2025

समालखा में आवारा पशु अभियान ठप, सड़कों पर बेसहारा गाय बनी हादसों का कारण

समालखा शहर में आवारा पशुओं की समस्या विकट रूप लेती जा रही है। गोशालाओं में जगह की कमी के चलते नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान फिलहाल धीमा पड़...
By Nov 24, 2025

साझा करें