0

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित, 5402 छात्रों का हुआ चयन

By Dec 10, 2025

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जूनियर स्तर (कक्षा छह) की परीक्षा में कुल 23,384 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 2339 छात्रों का चयन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। वहीं माध्यमिक स्तर (कक्षा नौ) में 30582 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें से 3063 छात्र चयनित किए गए हैं।

जूनियर स्तर पर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के राजकीय माध्यमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के छात्र आयुष सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लाक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार की छात्रा जनेश्वरी ने 89 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर जनपद बागेश्वर के कपकोट ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज बदियाकोट के संतोष सिंह व चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक के राइका रैंस चोपता के अमनदीप संयुक्त रूप से रहे। दोनों ने 88-88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

माध्यमिक स्तर पर चमोली जिले के नंदानगर ब्लाक के राइंका चौघाट के छात्र आयुष कुमार ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया। 81 प्रतिशत अंकों के साथ हरिद्वार जिले के रुड़की ब्लाक के अशासकीय इंका रुड़की के छात्र प्रवृत राजपूत द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं देहरादून जिले के रायपुर ब्लाक के राइंका बडासी की छात्रा राधिका ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह परीक्षा राज्य के 347 परीक्षा केंद्रों पर 11 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। विकासखंड स्तर पर सम्मिलित परीक्षार्थियों में से 10 प्रतिशत मेधावी छात्रों को चयनित कर कक्षा अनुसार 600 से 900 रुपये प्रतिमाह तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। एससी/एसटी छात्रों को चयन में पांच प्रतिशत अंकों का अधिमान दिया गया है। सभी छात्रों का परीक्षाफल एवं चयन सूची एससीईआरटी उत्तराखंड की वेबसाइट www.scert.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

उत्तराखंड में मिड डे मील का संकट: चावल की कमी से भूखे रह रहे बच्चे, जानिए क्यों रुकी सप्लाई

उत्तराखंड के सरकारी गोदामों में चावल की कमी के कारण स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे भूखे रहने को मजबूर हैं। केंद्र सरकार से फोर्टिफाइड राइस कर्नेल...
By Dec 10, 2025

उधमसिंह नगर में खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: अब साल भर होगी स्विमिंग की प्रैक्टिस, बनेगा ऑल वेदर पूल

उधमसिंह नगर के काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी में भविष्य तराश रहे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। जल्द ही यहां एक ऑल वेदर स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा, जिससे तैराकों...
By Dec 10, 2025

अल्मोड़ा के सिमतोला पार्क में बोटिंग का मजा, 1 करोड़ की लागत से बनेगा ‘नगर वन’

अल्मोड़ा के कसारदेवी के पास स्थित सिमतोला पार्क जल्द ही पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण केंद्र बनने जा रहा है। वन विभाग ने 26 हेक्टेयर में फैले इस पार्क को 'नगर वन' के रूप...
By Dec 10, 2025

IMA का ऐतिहासिक बदलाव: अगले साल से पासिंग आउट परेड में पुरुष-महिला कैडेट साथ-साथ कदमताल करेंगी

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में इस साल 13 दिसंबर में होने वाली पासिंग आउट परेड एक ऐतिहासिक पड़ाव साबित होने वाली है। IMA के 93 साल के इतिहास में यह अंतिम परेड होगी, जिसमें...
By Dec 10, 2025

मौत का रास्ता बनी हरिद्वार की कनखल-लक्सर रोड, हर महीने जा रही 5 जानें

हरिद्वार में कनखल-लक्सर मार्ग एक जानलेवा मार्ग बन गया है, जहाँ हर महीने लगभग पाँच लोगों की मौत हो रही है। सड़क की खराब हालत और यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण यह मार्ग राहगीरों...
By Dec 10, 2025

हरिद्वार स्वच्छता अभियान: चमक फीकी, ज़मीन पर गंदगी का अंबार

धर्मनगरी हरिद्वार में पिछले 18 दिनों से प्रशासन ‘स्वच्छ-सुंदर शहर अभियान’ चला रहा है। अभियान का कलेवर और शुरुआत तो सही है, परंतु जिस ईमानदारी के साथ इसे धरातल पर उतरना चाहिए था, वह अभी...
By Dec 10, 2025

ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र सील, कई लोगों के आधार कार्ड बरामद; दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका

देहरादून में जन सेवा केंद्रों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। हाल ही में ऋषिकेश के वीरपुर खुर्द क्षेत्र में एक जन सेवा केंद्र पर छापेमारी की गई। जांच में पाया...
By Dec 10, 2025

शादी की खुशियों के बीच बड़ा झटका! देहरादून के होटल से लाखों के जेवर गायब, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक नामी होटल में शादी समारोह में शामिल होने आए कोटद्वार के एक परिवार के कमरे से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़ित परिवार की तहरीर...
By Dec 10, 2025

साझा करें