लखनऊ के लोहिया अस्पताल में हंगामा, गलत इंजेक्शन पर विरोध करने वाली बहनों से मारपीट, FIR दर्ज
लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में उस समय हंगामा हो गया जब इलाज के लिए आई एक मरीज की बहन ने गलत इंजेक्शन लगाने का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल के स्टाफ और सुरक्षा गार्डों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की। पीड़िताओं ने पुलिस को दी शिकायत में छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, वह अपनी छोटी बहन को लेकर शाम करीब सात बजे इमरजेंसी विभाग पहुंची थी। वहां मौजूद नर्स ने मरीज को इंजेक्शन लगाने की कोशिश की, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद नस में इंजेक्शन नहीं लग पाया। इस दौरान मरीज के हाथ में कई जगह सुई लगने से खून निकल आया। जब बड़ी बहन ने इस पर आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नर्स ने गुस्से में मरीज को जोर से इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसे तेज दर्द हुआ। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत करने की बात कही, तो महिला कर्मचारी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कंपाउंडर और सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंच गए और दोनों बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िताओं का आरोप है कि इस दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। मारपीट के दौरान उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। बाद में, पीड़िताओं ने अपने वकीलों को बुलाया, जिसके बाद अस्पताल परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच भी बहस हुई। विभूति खंड थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
लखनऊ में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, बेटा लौटा तो देखा खून से लथपथ शव; आरोपी फरार (Lucknow crime news)
Lucknow news: घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, 5 बच्चों की मां थी पीड़िता
Lucknow crime news: रिटायर्ड अफसर के घर फंदे पर मिली नौकरानी, परिवार ने बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
Lucknow news: पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर धमकी, महिला पर केस दर्ज हुआ केस
Lucknow Crime News: रंजिश में दबंगों ने व्यक्ति पर चढ़ाई कार, हालत गंभीर
लखनऊ: दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों पर हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार | Lucknow Crime News
लखनऊ: अंसल प्रॉपर्टीज के निदेशकों पर 2.40 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज, 10 साल से नहीं मिला कब्जा
