UP Vyapar Mandal: जी-20 अवध शिल्पग्राम मार्केट इकाई का गठन, रोहित अध्यक्ष और संजीव महामंत्री बने
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार को जी-20 अवध शिल्पग्राम चौराहा मार्केट इकाई का गठन किया। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सर्वसम्मति से शिवम पटेल को चेयरमैन, रोहित सिंह राठौर को अध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ महामंत्री मनोनीत किया। संजीव सिंह को महामंत्री और विशाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बृजेश तिवारी को मुख्य संरक्षक तथा कार्यकारिणी में गोलू कश्यप, मुजफ्फर अली सहित कई अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि व्यापारी समाज को अब हर मुद्दे पर मुखर होना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी सबका सम्मान करें, लेकिन अपने स्वाभिमान से कभी समझौता न करें।
कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल और नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह, सुहेल हैदर अल्वी और मनोज सिंह सहित कई व्यापारी नेता उपस्थित थे।
Lucknow news: आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सोमेश मिश्र, डिप्टी सीएम ने दी बधाई
लखनऊ: डॉ. अशोक अज्ञानी को मिला प्रतिष्ठित मित्र स्मृति Awadhi Samman
UP electricity bill: यूपी में बिजली बिल 10% बढ़ने पर नियामक आयोग ने UPPCL से मांगा जवाब
माघ पूर्णिमा के बाद सेवा भारती ने चलाया Ganga cleanup अभियान, श्रद्धालुओं को किया जागरूक
मैनपुरी में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, छात्र ने टीचर के होंठ काटे; ‘mainpuri crime news’
यूपी में किसानों की आय बढ़ाने का ‘योगी मॉडल’, गन्ना के साथ इंटरक्रॉपिंग (Intercropping) से बदलेगी खेती की तस्वीर
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में Deputy CM Brajesh Pathak ने दी सौगातें, मरीजों को मिलेगी राहत
कानपुर में 110 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, घर खरीदारों पर मंडराया संकट (Kanpur news)
