UP voter list: मतदाताओं की आपत्ति-दावे की तारीख बढ़ेगी, वरिष्ठ नागरिकों के घर जाएंगे BLO
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी ड्राफ्ट सूची पर दावे व आपत्तियों की अंतिम तारीख को बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में यह समय सीमा 6 फरवरी है, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
आयोग के सूत्रों के अनुसार, अभी भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां आपत्तियां लंबित हैं। साथ ही, उन मतदाताओं को एक और मौका दिया जाएगा जिन्होंने पहले नोटिस का जवाब नहीं दिया था।
एसआईआर प्रक्रिया के तहत, 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिनके नाम का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया था। इन नोटिसों का जवाब देने वालों की संख्या अभी भी 50 प्रतिशत से कम है। ऐसे में आयोग ने समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है ताकि सभी पात्र मतदाताओं को मौका मिल सके।
लखनऊ जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ नागरिकों और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सुनवाई केंद्रों तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) अब ऐसे मतदाताओं के घर जाकर उनकी मदद करेंगे। इसके अलावा, नई कॉलोनियों और पीएम आवास कॉलोनियों में विशेष कैंप लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Lucknow: धार्मिक झंडा हटाने के विवाद में युवक पर हमला, पुलिस ने बताई ‘नशे में मारपीट’
लखनऊ: धार्मिक झंडा हटाने के विवाद में युवक पर हमला, पुलिस ने बताई Lucknow crime news की सच्चाई
कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान
कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन
UP electricity news: बिजली कनेक्शन के नाम पर वसूली, ऊर्जा मंत्री से शिकायत
कोहरे का कहर: लखनऊ आने वाली VIP ट्रेनें घंटों लेट, UP train delay news
कोहरे का कहर: लखनऊ आने वाली VIP ट्रेनें घंटों लेट, Tejas Express समेत कई प्रभावित
कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news
