UP Police news: हाईकोर्ट की फटकार का असर, इनामी गैंगस्टर को बिना गोली चलाए किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अक्सर इनामी अपराधियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार करने के चलन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद पुलिस के रवैये में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। गोंडा जिले में यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर आकाश यादव को बिना गोली चलाए ही गिरफ्तार कर लिया। आकाश पर गोंडा में लूटपाट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
एसटीएफ की लखनऊ टीम ने आकाश को गोंडा के कटरा रेलवे स्टेशन के सामने से पकड़ा। धानेपुर इलाके के डेबरी कला पंचायत निवासी आकाश यादव पर 2025 में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए आईजी ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पिछले हफ्ते ही हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा था कि पुलिसकर्मी प्रमोशन और शोहरत के लिए अनावश्यक रूप से पैर में गोली मारकर मुठभेड़ दिखा रहे हैं। कोर्ट ने इसे ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ करार दिया था। इस टिप्पणी के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।
आकाश यादव के गैंग में सुमित तिवारी, संदीप मौर्या, आदित्य कश्यप और हरतू कश्यप भी शामिल हैं। आकाश पर दर्ज मुकदमों के अनुसार, उसने अपने शिकार की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम दिया था। आकाश पर इस तरह के दो मुकदमे अप्रैल 2025 में एक सप्ताह के अंदर दर्ज किए गए थे। उसके निशाने पर शाम और रात में बाइक से चल रहे लोग रहते थे।
Lucknow news: आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने सोमेश मिश्र, डिप्टी सीएम ने दी बधाई
UP Vyapar Mandal: जी-20 अवध शिल्पग्राम मार्केट इकाई का गठन, रोहित अध्यक्ष और संजीव महामंत्री बने
लखनऊ: डॉ. अशोक अज्ञानी को मिला प्रतिष्ठित मित्र स्मृति Awadhi Samman
UP electricity bill: यूपी में बिजली बिल 10% बढ़ने पर नियामक आयोग ने UPPCL से मांगा जवाब
माघ पूर्णिमा के बाद सेवा भारती ने चलाया Ganga cleanup अभियान, श्रद्धालुओं को किया जागरूक
मैनपुरी में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, छात्र ने टीचर के होंठ काटे; ‘mainpuri crime news’
यूपी में किसानों की आय बढ़ाने का ‘योगी मॉडल’, गन्ना के साथ इंटरक्रॉपिंग (Intercropping) से बदलेगी खेती की तस्वीर
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में Deputy CM Brajesh Pathak ने दी सौगातें, मरीजों को मिलेगी राहत
