0

अलविदा नमाज को लेकर UP Police Alert, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

By Mar 13, 2026

उत्तर प्रदेश में अलविदा नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी व एडीजी को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि अलविदा नमाज के दौरान पूरी तरह सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज के बाद किसी को भी अनाधिकृत रूप से एक जगह एकत्र होने की अनुमति नहीं होगी।

डीजीपी ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। इस संबंध में यूपी एसटीएफ के अलावा अन्य खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अराजकतत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश हैं।

राजधानी लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फित्र और अलविदा की तैयारियों के सिलसिले में ईदगाह कमेटी, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया और जिला व पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, उलमा समेत अन्य ने शिरकत की। ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। ऐसे में नगर निगम सभी मस्जिदों के पास सफाई का विशेष ध्यान रखे। जामा मस्जिद ईदगाह लखनऊ में अलविदा की नमाज शुक्रवार को 12:45 बजे अदा की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन सुरक्षा के लिहाज से ड्रोन से निगरानी करेगा।

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि रमजानुल मुबारक के रोजों के पूरे होने पर ईद-उल-फित्र खुशी और जश्न के साथ मनाया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों से कहा कि वह ईद की नमाज अदा करने वालों को अधिक सुविधाएं मुहैया कराएं। मौलाना ने कहा कि ईद का चांद 19 मार्च को देखा जाएगा। यदि चांद दिख गया तो 20 मार्च को, अन्यथा 21 मार्च को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी। इसलिए ईदगाह मैदान और आसपास में विशेष सफाई कराई जाए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Shravasti news: अलविदा जुमा की नमाज में मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ

रमजान के पवित्र महीने का आखिरी जुमा (अलविदा जुमा) श्रावस्ती जिले में पूरी अकीदत और शांति के साथ मनाया गया। जिले भर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों रोजेदारों ने एक साथ...
By Mar 13, 2026

गोंडा में अकीदत से अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, Gonda news

गोंडा जिले में रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा जुमा) की नमाज शुक्रवार को पूरे अकीदत के साथ अदा की गई। इटियाथोक क्षेत्र की मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस्लाम में...
By Mar 13, 2026

कानपुर देहात में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा; मौके पर मौत

कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने आए छात्र अमित सचान (24) की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। अमित कैलई बरौर गांव का रहने वाला...
By Mar 13, 2026

कानपुर के अस्पतालों में LPG संकट, मरीजों के खाने पर असर, सिर्फ आज भर की गैस बची (Kanpur news)

कानपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में रसोई गैस (LPG) का संकट गहरा गया है। यह किल्लत अब घरों और बाजार से निकलकर सीधे मरीजों और तीमारदारों के भोजन व्यवस्था पर असर डाल रही है। उर्सला,...
By Mar 13, 2026

कानपुर में बोगस फर्म से 1.14 करोड़ रुपये का GST फ्रॉड, FIR दर्ज (Kanpur news)

कानपुर में जीएसटी विभाग ने एक बड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। जूही बारादेवी क्षेत्र में पंजीकृत एक बोगस फर्म ने फर्जी बिलों के आधार पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक...
By Mar 13, 2026

कानपुर में परफ्यूम कारोबारी के ठिकानों पर आयकर सर्वे, ‘Kanpur IT Raid’ से मचा हड़कंप

कानपुर में एक प्रमुख परफ्यूम कारोबारी के आधा दर्जन ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने व्यापक सर्वे किया। यह कार्रवाई दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई और देर रात तक जारी रही। आयकर अधिकारियों...
By Mar 13, 2026

यूपी में आज की बड़ी खबरें: लखनऊ को Green Corridor की सौगात, अलविदा नमाज पर हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को आज ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने जा रही है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झूलेलाल वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रीन कॉरिडोर...
By Mar 13, 2026

कानपुर पुलिस का ‘डिकॉय’ ऑपरेशन, ड्रग्स बिके तो थानेदार पर होगी कार्रवाई – Kanpur news

कानपुर में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सभी थानेदारों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही पुलिस अधिकारी ग्राहक बनकर शहर के अलग-अलग इलाकों...
By Mar 13, 2026

साझा करें