UP news: यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर डंडे के दम पर अवैध वसूली, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणा सीमा पर जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। कैराना और बिड़ौली क्षेत्र में यमुना ब्रिज पुलिस चौकी और झिंझाना क्षेत्र में बिड़ौली पुलिस चौकी के पास वाहनों से जबरन वसूली की जा रही है। वसूली करने वाले लोग डंडे के बल पर वाहनों को रोकते हैं और पैसे न देने पर वाहन चालकों के साथ मारपीट करते हैं।
हाल ही में हरियाणा के एक ट्रक चालक ने यूपी में हो रही इस अवैध वसूली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक डंडे लेकर खड़े हैं और ट्रक चालक से अभद्रता कर रहे हैं। ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि टोल टैक्स और रोड टैक्स देने के बावजूद अब जिला पंचायत के नाम पर भी टैक्स लिया जा रहा है।
यह मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विनय कुमार तिवारी ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को जांच के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि डंडे के बल पर वसूली करना पूरी तरह से गलत है और यदि भविष्य में ऐसा हुआ तो टेंडर निरस्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
शामली के पुलिस अधीक्षक (SP) नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मामले की जांच सीओ कैराना को सौंप दी है। उन्होंने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वसूली करने वाले लोगों को हिदायत दी है कि वे डंडे के बल पर वसूली न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CM योगी ने लॉन्च की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना, UP news में हर जिले को मिलेगी नई पहचान
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण तेज, INS गोमती के साथ आएंगे युद्धक विमान; जानिए Lucknow news
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
अलीगढ़ से वृंदावन के लिए AC Electric Bus सेवा शुरू, UP bus service को मिली नई सौगात
Kanpur news: वकीलों की मांग पर पुलिस कमिश्नर सहमत, ACP कोर्ट कचहरी के पास शिफ्ट होगी
कानपुर में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने पर FIR दर्ज (Kanpur news)
UP Conversion case: मौलाना देते थे मुस्लिम डॉक्टरों को हिंदू लड़कियों से निकाह का टारगेट, जांच में बड़ा खुलासा
