UP news: घटिया धान बीज बेचने पर बड़ा एक्शन, दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द
गोंडा जिले में कृषि विभाग ने किसानों को अमानक धान बीज बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि लखनऊ स्थित दो कंपनियों के बीज व्यवसाय के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि एक अन्य कंपनी का लाइसेंस निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई किसानों को घटिया बीज की आपूर्ति से बचाने के लिए की गई है।
कृषि विभाग के अनुसार, मेसर्स श्रीराम बायोसीडस जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स अयान एग्री जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। वहीं, मेसर्स यशोदा हाइब्रिड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित किया गया है। इन कंपनियों पर लखीमपुर खीरी जिले में ‘सोनल’ किस्म के अमानक अमानक बीज की आपूर्ति करने का आरोप था।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर इन तीनों कंपनियों के बीज व्यवसाय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने जिले के सभी थोक और फुटकर विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि यदि कोई भी इन प्रतिबंधित कंपनियों के बीज बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगरा पुलिस news: ‘पेट कम कर लूंगा, दोस्ती कर लो’, महिला सिपाही को दारोगा ने किया परेशान, मिली धमकी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हादसा, तीन कारें टकराईं
आगरा: बिचपुरी रोड से हटा साप्ताहिक बाजार, ‘traffic’ जाम से मिली राहत
आगरा में बिचपुरी रोड पर साप्ताहिक बाजार हटा, ट्रैफिक जाम से मिली राहत
आगरा में ब्राह्मण महासभा का चिंतन शिविर, एकजुटता पर दिया जोर
आगरा में किसान को राहत, चोरी हुए ट्रैक्टर का 6.93 लाख रुपये देगी बीमा कंपनी (Agra news)
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ Agra news: विश्व हिंदू महासंघ ने फूंका प्रदर्शन, फूंका पुतला
यूपी के बांदा में प्रेम कहानी का दुखद अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने अलग-अलग कुओं में कूदकर दी जान
