यूपीः वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप, 84 घाट जलमग्न
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर चुका है, जिसके बाद घाटों पर बाढ़ का असर साफ दिखाई दे रहा है। वाराणसी के 84 घाट गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण पानी में डूब चुके हैं।
गंगा के बढ़ते जलस्तर से घाटों पर होने वाली गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। रोजाना बड़ी संख्या में वाराणसी पहुंचने वाले पर्यटकों को घाटों का बदला हुआ नजारा देखने को मिल रहा है। कई पर्यटक घाटों पर पानी भरा देखकर निराश होकर वापस लौट रहे हैं।
हालांकि, गंगा का रौद्र रूप देखने के लिए कुछ लोग अब भी घाटों का रुख कर रहे हैं। बढ़ते जलस्तर के बीच घाटों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई है।
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही लोगों की चिंता भी बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
