0

यूपी: मतदाता सूची से नाम कटने का खतरा! SIR फॉर्म न भरने वालों को नोटिस

By Dec 11, 2025

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत गणना प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रशासन उन मतदाताओं पर कार्रवाई करने की तैयारी में है जिन्होंने किन्हीं कारणों से गणना प्रपत्र नहीं कराई है। जिले में अब तक 99.05 प्रतिशत से अधिक एसआइआर का काम पूरा हो चुका है, लेकिन 14.69 प्रतिशत ऐसे मतदाता हैं जिनसे संपर्क स्थापित नहीं हो सका है या जिन्होंने फॉर्म नहीं भरा है।

विधानसभावार जारी हुई सूची के मुताबिक 84.36 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र पूरी तरह से वैध हो गए हैं। वहीं, 14.69 प्रतिशत ऐसे मतदाता हैं, जिनसे किसी प्रकार से संपर्क स्थापित ही नहीं हो सका है। इनमें 2.84 प्रतिशत मतदाता मृत, 3.39 प्रतिशत अप्राप्त, 6.38 प्रतिशत स्थानांतरित, 1.90 प्रतिशत पूर्व से पंजीकृत व 0.19 प्रतिशत ऐसे हैं, जिन्होंने किसी कारण से अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है।

किन्हीं कारणों से जिन मतदाताओं ने गणना प्रपत्र नहीं भरे हैं, 16 दिसंबर को अंनतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद उनके मतदाता सूची में शामिल पते पर नोटिस जाएगी। नोटिस का उनको जवाब देना होगा कि उन्होंने गणना प्रपत्र क्यों नहीं भरा है। वहीं, अगर किंन्ही कारणों से छूट गए होंगे तो उनका दोबारा से फार्म भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा।

बीएलओ फार्म दुरुस्त कराने के लिए लगातार फोन कॉल कर रहे हैं। गणना प्रपत्रों को भरने, जमा करने व डिजिटाइजेशन का काम तेजी से चल रहा है। अब भी कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनके गणना प्रपत्रों में किसी प्रकार की कमी, गलती रह जा रही है। उसको दुरुस्त कराने के लिए बीएलओ संबंधित आवेदक को फोन कर रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें