UP Board Exam 2026: आगरा के 160 केंद्रों पर 1.21 लाख छात्र देंगे परीक्षा, आपत्ति के लिए जियो-लोकेशन अनिवार्य
उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सोमवार को वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष बोर्ड ने जिले में कुल 160 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बोर्ड ने 15 राजकीय, 81 सहायता प्राप्त और 64 वित्तविहीन विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा कराने के लिए चुना है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 1.21 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा केंद्र निर्धारण सूची जारी होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चार दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित कर दी हैं। इस प्रक्रिया में भी बोर्ड ने बदलाव किया है और अपनी वेबसाइट यूपीएमएसपी पर नया लिंक जारी कर आनलाइन आपत्ति मांगी हैं। इस कारण सभी को अपनी आपत्तियां दर्ज करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया ही अपनानी पड़ेगी।
इस वर्ष विभागीय स्तर पर आपत्तियां ऑफलाइन जमा नहीं कराई जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने अधिक दूरी वाले परीक्षा केंद्रों की आपत्ति दर्ज करने वालों को अपने दावे के समर्थन में जियो-लोकेशन आधारित प्रमाणपत्र संलग्न करना अनिवार्य किया है। इसके लिए बोर्ड ने अपनी साइट पर आपत्तियां करने के लिए निर्धारित प्रत्यावेदन प्रपत्र भी उपलब्ध कराया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में आगरा जिले से लगभग 1.21 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में छात्र संख्या, सुरक्षा, यातायात, सुविधाओं और पिछले वर्षों के मूल्यांकन को प्राथमिकता दी गई है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची के साथ केंद्र प्रभारियों, विषयवार क्षमता और भौगोलिक स्थिति का विवरण भी उपलब्ध कराया है। परीक्षा केंद्रों से संबंधित कोई भी प्रत्यावेदन या आपत्ति सिर्फ ऑनलाइन रूप में ही ली जाएगी। अंतिम तिथि के बाद उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
PM Kusum Yojana: किसानों को 60% अनुदान, सोलर पंप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक; ऐसे करें बुकिंग
आगरा में 50 करोड़ से ज्यादा का GST घोटाला, 20 बोगस फर्मों ने फर्जीवाड़े से लूटा सरकारी खजाना
GST फ्रॉड का बड़ा खुलासा: आगरा में 20 बोगस फर्मों पर शिकंजा, 50 करोड़ का गोलमाल!
आगरा की महापौर का ‘जीरो टॉलरेंस’ एक्शन: सड़क में भ्रष्टाचार की ‘बू’ आ रही, बोलीं- पैसा किसी के बाप का नहीं
आगरा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, 2 की मौत, 5 घायल
नकली घी का काला कारोबार! आगरा में ब्रांडेड पैकिंग में बिक रहा था मिलावटी माल, पुलिस ने मारा छापा
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार कैंटर पुलिस चौकी में जा घुसा, 10 मिनट पहले ही निकले थे जवान
अब सिर्फ 5 दिन में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, RTO में उमड़ी आवेदकों की भीड़; जानिए क्या है नया नियम
