Under-19 Asia Cup final: भारत-पाक फाइनल में पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत, भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश
दुबई के आईसीसी एकेडमी में Under-19 Asia Cup final का रोमांचक मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए मजबूत शुरुआत दी है।
पाकिस्तान ने शुरुआती ओवरों में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश की। हेनिल पटेल और खिलन पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
खिलन पटेल की कसी हुई गेंदबाजी के आगे उस्मान खान बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। उस्मान ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से कनेक्ट नहीं हुई और किशन सिंह ने शानदार कैच लपक लिया। उस्मान खान ने 45 गेंदों में 35 रन बनाए। इससे पहले, हेनिल पटेल की गेंद पर हमजा जहूर भी आउट हुए। हमजा ने लॉफ्टेड शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बल्ले का ग्रिप छूटा और गेंद मिड-ऑफ तक चली गई, जहां कप्तान आयुष म्हात्रे ने आसान कैच लपक लिया।
