UGC, AICTE और NICTE का होगा विलय, ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान’ के तहत काम करेंगे ये संस्थान
उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से जुड़े देश के प्रमुख नियामक निकाय जल्द ही एक बड़े बदलाव से गुजरने वाले हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) और राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NICTE) को मिलाकर एक नया संस्थान बनाया जाएगा। इस नए संस्थान को ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान’ (VBSA) नाम दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में अनुमोदन (approval) और अन्य प्रक्रियाओं को सरल बनाना है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार जोशी ने कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल 2025’ जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा, जो वर्तमान में हाई पावर कमेटी के पास विचाराधीन है। प्रो. जोशी ने कहा कि इस बिल में विदेशी छात्रों को आकर्षित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
प्रो. जोशी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर भी बात की, जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा को शामिल किया गया है। उन्होंने छात्रों को नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाला बनने पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।
FCI कर्मचारियों का ‘ब्लैक फोर्टनाइट’ आंदोलन, 23 फरवरी तक देशभर में प्रदर्शन
Lucknow accident: तेज रफ्तार पिकअप ने किशोर को रौंदा, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
Agra news: आगरा में IMA की ‘ज्ञान की पाठशाला’, छात्रों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सलाह
आगरा में धर्म परिवर्तन की अफवाह पर हंगामा, सत्संग रोककर पुलिस ने संभाला मोर्चा
लखनऊ में ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर कार्यशाला, अधिकारियों ने ली साइबर सुरक्षा की शपथ | Lucknow news
होली पर घर जाने वालों के लिए Indian Railways का तोहफा, चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
Ranveer Singh gets threat: अभिनेता रणवीर सिंह को WhatsApp पर धमकी, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
शहर में लगातार चोरी की वारदातों से दहशत, पुलिस की ढिलाई पर Traders angry
