कानपुर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ज्वैलरी बरामद
कानपुर दक्षिण के किदवईनगर में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है।
किदवईनगर के करपात्री नगर निवासी प्लंबर सुरेश के घर शनिवार रात चोरी हुई थी। सुरेश के परिवार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि बगल वाले कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। घर से ज्वैलरी, सिलेंडर और नकदी गायब थी।
किदवईनगर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध दिखे, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कंजड़नपुरवा बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बजरिया के गीता पार्क निवासी सूरज गौतम और लाल इमली निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई ज्वैलरी, एक सिलेंडर और 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कानपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर हमला, 3 गिरफ्तार (Kanpur news)
कानपुर के चर्चों में New Year का स्वागत, विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित
कानपुर में गर्भवती की हत्या: सास और ममिया ससुर गिरफ्तार, पति अभी भी फरार (Kanpur crime news)
कानपुर crime news: गर्भवती पत्नी की हत्या मामले में सास और ममिया ससुर गिरफ्तार, पति फरार
Kanpur New Year celebration: चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा, केक काटकर किया स्वागत
कानपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर, दिल्ली-बेंगलुरु की उड़ानें रद्द; यात्री परेशान
कानपुर: Babita Yadav की शानदार पारी से KCA-B ने KCA-A को 6 विकेट से हराया
कानपुर में Tiger Cricket Tournament का फाइनल, Green Devils बने चैम्पियन
