0

कैथल में दर्दनाक हादसा: 6 बच्चों के पिता की मौत, परिवार का इकलौता सहारा छीना

By Dec 9, 2025

कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह बच्चों के पिता सोनू खान की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब सोनू खान अपनी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। मृतक की पहचान गांव नौच हाल थेह मुकेरियां निवासी 45 वर्षीय सोनू खान के रूप में हुई है।

हादसा शनिवार को रात करीब साढ़े नौ बजे सीवन के पास हुआ। मृतक के भाई सलीम खान की शिकायत पर गाड़ी चालक के विरुद्ध सीवन थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि सोनू खान शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में गांव कैलरम गया था। वहां पर एक लड़का हुआ था और सोनू शगुन के पैसे देने के लिए गया था।

वहां से वापस आते समय सीवन के पास रात करीब साढ़े नौ बजे एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और सोनू को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। मौके से वाहन चालक फरार हो चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू खान को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचे स्वजन ने बताया कि सोनू मेहनत मजदूरी का काम करता था। उसके परिवार में दो बेटे व चार बेटियां हैं। वह घर में अकेला कमाने वाला था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजन ने वाहन ड्राइवर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी एएसआइ सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सलीम खान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कैथल: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद, एक अन्य दोषी को 20 साल की सजा

कैथल की अतिरिक्त सेशन जज अनूपमिश मोदी की अदालत ने एक सनसनीखेज मामले में फैसला सुनाते हुए एक पिता को अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का दोषी पाया और उसे अंतिम सांस तक...
By Dec 9, 2025

साझा करें