दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, AQI 372 तक पहुंचा; अगले कुछ दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
दिल्ली में वायु गुणवत्ता मंगलवार को और खराब हो गई, जिससे एक्यूआई 372 तक पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 304 और रविवार को 279 था। इस तरह से रविवार के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। 39 निगरानी स्टेशनों में से 16 में एक्यूआई 400 से अधिक (गंभीर श्रेणी) दर्ज किया गया। गंभीर श्रेणी के स्टेशनों में बुराड़ी, आनंद विहार, मुंडका, बवाना, विवेक विहार, रोहिणी, सोनिया विहार, अशोक विहार, पंजाबी बाग शामिल हैं।
दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक शहर का एक्यूआइ ”बहुत खराब” या ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की संभावना है। आइआइटीम पुणे के डिसीजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों का योगदान 18.4 % था, जो स्थानीय प्रदूषण कारकों में सबसे अधिक था। औद्योगिक इकाइयों का योगदान 9.2 % था। पड़ोसी शहरों से होने वाले उत्सर्जन में नोएडा का 8.2 %, गाजियाबाद का 4.6 %, बागपत का 6.2 % और गुरुग्राम 2.9 % था। बुधवार को भी शामिल किया गया।
