यूपी में पर्यटन क्रांति: टाटा समूह 60 होटलों के साथ अयोध्या में बनाएगा ‘म्यूजियम ऑफ टेम्पल’, सीएम योगी से मिले चंद्रशेखरन
उत्तर प्रदेश के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में वैश्विक एवं घरेलू पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ बड़े निवेश की मजबूत जमीन तैयार हो गई है। इसी क्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और प्रदेश में समूह की प्रतिष्ठित होटल श्रृंखला के बड़े विस्तार का प्रस्ताव रखा। यह विस्तार राज्य में लगातार बढ़ते पर्यटक आगमन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि, तथा कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के व्यापक विकास को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित किया गया है।
बैठक के दौरान, एन. चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री को बताया कि टाटा समूह के प्रतिष्ठित ब्रांड्स—ताज (Taj), विवांता (Vivanta) और सिलेक्शन्स (Selections)—के तहत प्रदेश में 30 होटलों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है, जो 1900 लक्ज़री होटल रूम्स जोड़ेंगे। इसके अतिरिक्त, समूह 2026 तक 30 नए होटलों के निर्माण की योजना पर भी विचार कर रहा है। इस व्यापक विस्तार के साथ, टाटा संस के चेयरमैन ने घोषणा की कि नोएडा में समूह का एक ‘स्टेट ऑफ आर्ट’ सिग्नेचर होटल भी प्रस्तावित है। यह परियोजना उत्तर प्रदेश को भारत के सबसे तेज गति से विकास करने वाले हॉस्पिटैलिटी मार्केट के रूप में स्थापित करने में निर्णायक सिद्ध होगी।
होटल विस्तार के साथ ही, टाटा समूह उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और धार्मिक बुनियादी ढांचे के विकास में भी महत्वपूर्ण सहयोग दे रहा है। अयोध्या में टाटा समूह के सहयोग से प्रस्तावित ‘म्यूज़ियम ऑफ टेम्पल’ परियोजना के निर्माण कार्य के पहले चरण को जनवरी 2027 तक पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। इस संग्रहालय में अत्याधुनिक तकनीक आधारित डिस्प्ले होंगे, जो देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक विशिष्ट आकर्षण केंद्र बनेगा। समूह ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में आठ प्रमुख प्राचीन कुंडों के जीर्णोद्धार में सहयोग करने की भी सहमति जताई। यह सहभागिता प्रदेश के प्रमुख गंगा घाटों की स्वच्छता एवं संरक्षण के कार्यों तक भी विस्तारित होगी। टाटा समूह का यह कदम उत्तर प्रदेश को देश के एक प्रमुख पर्यटन और हॉस्पिटैस्पिटैलिटी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम सिद्ध होगा।
नोएडा में बड़ा एक्शन: क्लाउड किचन पर 5 लाख का जुर्माना, 340 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक
नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम
रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: आगरा हाईवे पर 2 किमी तक घिसटती रही बाइक, स्कार्पियो चालक फरार
लस्सी बेचकर गुजारा करने वाले परिवार की बेटी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, बलिया का नाम हुआ रोशन
आगरा मेट्रो: निर्माण के बाद अब संवरेगा शहर, MG रोड और हाईवे को मिलेगा नया लुक
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का मंजर: टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, यात्रियों ने 15 मिनट में ऐसे बचाई जान
85 लाख की लूट में उलझी पुलिस: मुनीम के बयान और FIR में बड़ा विरोधाभास, ‘हवाला’ कनेक्शन की जांच शुरू
