वैष्णो देवी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 38 हजार भक्तों ने किए दर्शन; Snowfall ने बढ़ाया आकर्षण
जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हाल ही में हुई बर्फबारी और लगातार तीन छुट्टियों (शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस) के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। मौसम में सुधार होते ही भक्तों ने कटड़ा से भवन तक का सफर शुरू कर दिया।
आमतौर पर प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे, लेकिन अब यह संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। भवन पर जमी बर्फ ने भक्तों के आकर्षण को और बढ़ा दिया है। श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के साथ-साथ चारों ओर बर्फ से ढके नजारों का भी आनंद ले रहे हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से भैरव घाटी पहुंचे और भैरवनाथ मंदिर में माथा टेका। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की हैं। आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। हेलीकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, घोड़ा और पालकी जैसी सुविधाएं भी सुचारु रूप से उपलब्ध रहीं।
UP crime news: 12 राज्यों में 65 फर्जी फर्म बनाकर बेच रहा था कोडाइन सिरप, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
यूपी में UGC bill के विरोध में प्रदर्शन, युवाओं ने की बिल वापस लेने की मांग
यूपी की 10 हस्तियों को Padma Awards से नवाजा गया, जानें कौन-कौन हैं ये विभूतियां
UP के 10 लोगों को Padma Awards, एक को पद्मभूषण; योगी ने दी बधाई
लखनऊ में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- मां ही बच्चे की पहली गुरु, आत्मविश्वास का आधार
प्रधानपति ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट, Sikandarpur Vaishya में FIR दर्ज
सिकंदरपुर वैश्य वैश्य में प्रधानपति पर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप; Police में शिकायत दर्ज
चित्रकूट में Ram Katha का भावुक प्रसंग, भरत मिलाप सुनकर भावुक हुए श्रोता
