लखनऊ में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा- मां ही बच्चे की पहली गुरु, आत्मविश्वास का आधार
By
Jan 25, 2026
लखनऊ में रविवार को ‘खूबसूरत मॉम एंड लिटिल स्टार्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मां और बच्चे का संबंध समाज का सबसे सुंदर और सबसे मजबूत बंधन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है, पहला प्रेम होती है और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी शक्ति होती है। समाज से पहले मां अपने बच्चे की क्षमता पर विश्वास करती है और इसी विश्वास, स्नेह व रचनात्मकता से एक सशक्त व्यक्ति और सशक्त समाज का निर्माण होता है। डॉ. सिंह ने इस अवसर पर महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। माताओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे सकती हैं।
अगली खबरें
