पुलिस चौकी से 20 कदम दूर सरकारी वाहन से चोरी, पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल
सूचना विभाग के ईदगाह स्थित कार्यालय के पास विभागीय वाहन से चोरी की घटना सामने आई है। जिला सूचना अधिकारी शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यालय उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के विभागीय वाहन संख्या यूपी–32 बीजी–3844 को चोरों ने निशाना बनाया। 14 दिसंबर की रात में चोरों ने वाहन के दोनों ओर के पैरदान तथा पंखे चोरी कर लिए और ऊपर लगी रैगजीन को फाड़ दिया।
15 दिसंबर की रात को चोरों ने दोबारा वाहन को निशाना बनाते हुए उसका शीशा तोड़ दिया और बैटरी, चार्जिंग सिस्टम, टॉवल, रीडिंग बुक सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने कहा कि चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना ईदगाह पुलिस चौकी से मात्र 20 कदम की दूरी पर घटित हुई।
घटना की सूचना 15 दिसंबर को चौकी प्रभारी पुरानी ईदगाह कॉलोनी को तथा 16 दिसंबर को थाना रकाबगंज में भी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अधिकारी ने इस मामले की शीघ्र जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’
मटर मंडी में जाम से हाहाकार! DM ने NHAI को दिया सख्त आदेश, ‘जल्द बनाओ वैकल्पिक रास्ता’
चीन के साथ संबंधों पर संसदीय समिति की 360-डिग्री चर्चा, थरूर ने बताया क्या हुआ
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना, अब CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का दांव; कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
मां के गहने बेचकर खरीदी किट, पिता का अधूरा सपना: CSK के ‘हीरे’ कार्तिक शर्मा की संघर्ष गाथा
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सुरक्षा में सेंध! CBI और रक्षा मंत्रालय की टीम ने की घंटों जांच, अधिकारियों में हड़कंप
अहमदाबाद के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने तुरंत शुरू की जांच
धरती माता बचाओ समिति: सीडीओ ने ग्राम पंचायत स्तर पर समिति बनाने पर दिया जोर, उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर फोकस
