0

रील बनाने का जुनून पड़ा भारी! 50 फीट ऊंचे पुल से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

By Dec 10, 2025

भोपाल के पास रायसेन में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। जयपुर–जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर चिल्ली-सिलारी और नूरनगर गांव के बीच बने 50 फीट ऊंचे पुल पर यह हादसा हुआ। 22 वर्षीय मदन नूरिया अपने दोस्तों के साथ पुल पर रील शूट कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया।

ऊंचाई से गिरने के कारण मदन को गंभीर चोटें आईं। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और सिर में गहरी चोट लगी। खून से लथपथ हालत में उसके साथी उसे उदयपुरा के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में पता चला कि हादसे के समय युवक मोबाइल पर रील बना रहा था। अधिकारियों के अनुसार, मृतक के फोन में एक क्लिप भी मिली है, जिसमें उसके पुल से गिरने का दृश्य कैद हो गया है। यह घटना मंगलवार शाम को NH-45 पर हुई, जब मदन सूर्यास्त के समय फोटो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था। यह दुखद घटना सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘व्यूज’ के लिए जान जोखिम में डालने के खतरनाक चलन को उजागर करती है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें