0

बिहार में हवा हुई ‘जहरीली’! पटना समेत 11 शहरों का AQI 323 के पार, सांस लेना भी मुश्किल

By Dec 9, 2025

बिहार में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। पटना समेत 11 शहरों की हवा खराब हो गई है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 तक पहुंच गया है। पटना में प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं है। सरकार प्रदूषण कम करने के लिए कदम उठा रही है।

जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित 11 शहरों में शुक्रवार को हवा प्रदूषित रही। पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 दर्ज किया गया। बिहार प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पटना के समनपुरा का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक 323 दर्ज किया गया। समनपुरा का इलाका प्रदेश में सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

वहीं, मुरादपुर का 161, दानापुर का 149, राजवंशी नगर का 111 एवं पटना सिटी के शिकारपुर में 80 दर्ज किया गया। प्रदेश में सासाराम का अधिक एक्यूआई 168 दर्ज किया गया। समनपुरा की हवा में पीएम 2.5 अधिकतम दर्ज किया गया, जबकि पीएम 10 की स्थिति अधिकतम 150 तक रही।

प्रदेश में 49 एक्यूआई के साथ समस्तीपुर की हवा सबसे स्वच्छ रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार, सर्दी के दिनों में वायु की गुणवत्ता घटते-बढ़ते रहती है। सर्द दिनों में तापमान कम होने के कारण हवा का घनत्व बढ़ता है। हवा में घनत्व के बढ़ने और तापमान कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है। ऐसे में वह धुंध की तरह दिखती है।

कोहरे के साथ प्रदूषण और खतरनाक गैस मिश्रण बनाता है। इस कारण कई स्थानों पर प्रदूषण का स्तर घटता-बढ़ता रहता है। प्रदेश की भौगोलिक संरचना का असर भी शहर की वायु गुणवत्ता पर प्रभाव डालता है। मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा इस मौसम में अधिक हो जाती है। गर्म हवा ऊपर उठने के साथ ठंड हवा नीचे आती है। इससे वायुमंडल में व्याप्त धूलकण जमा होने लगती है।

पश्चिमी हवा में व्याप्त धूलकणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। शहर के अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से होने पर हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है। सात जिलों के भागलपुर, सहरसा, मोतिहारी, छपरा, बेगूसराय, बिहारशरीफ एवं किशनगंज की हवा संतोष जनक रही।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

IPL सट्टेबाजी के लिए बना चेन स्नैचर, पुलिस से बचने को दिल्ली में छिपा था इंटर पास शुभम

राजधानी पटना में गैंग के साथ चेन झपटमारी करने वाला शुभम सट्टेबाजी का आदी था। वह आईपीएल जैसे मैचों में सट्टा लगाता था और हफ्ते में एक लाख रुपये तक खर्च कर देता था। इस...
By Dec 9, 2025

डेंगू से मिलेगी मुक्ति! पटना में शुरू हुआ स्वदेशी वैक्सीन का बड़ा ट्रायल, जानें कब तक आएगी दवा

पटना में डेंगू के स्वदेशी वैक्सीन का परीक्षण राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (RMRIMS) में चल रहा है। डेंगू के इलाज के लिए अब तक कोई विशेष दवा नहीं है, और चिकित्सक केवल सपोर्टिव...
By Dec 9, 2025

बिहार में 37,589 KM ग्रामीण सड़कें हुईं चकाचक, गांवों में आया विकास का ‘हाईवे’

बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग ने 'बिहार ग्रामीण पथ अनुरक्षण नीति-2018' के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य के ग्रामीण परिक्षेत्र में 40,265 किलोमीटर लंबाई की कुल 16,174 सड़कों की मरम्मत और रखरखाव...
By Dec 9, 2025

पटना की हवा का हाल: तारामंडल के पास सबसे स्वच्छ, समनपुरा में सबसे ज्यादा प्रदूषण

पटना में वायु गुणवत्ता की स्थिति अलग-अलग इलाकों में काफी भिन्न पाई गई है। शहर के तारामंडल के पास का AQI 84 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। इसके विपरीत, समनपुरा का...
By Dec 9, 2025

पटना में सनसनीखेज वारदात: पार्टी में हुआ झगड़ा, घर लौटकर देखा तो दोस्त की पत्नी की ले ली जान!

पटना के राजीवनगर में एक भयावह घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात सोमवार रात की है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप...
By Dec 9, 2025

बिहार में बड़ा बदलाव: राजभवन अब ‘बिहार लोक भवन’ के नाम से जाना जाएगा, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

बिहार में राज भवन का नाम बदलकर 'बिहार लोक भवन' कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य भवन को जनता से जोड़ना है। अब यह केवल राज्यपाल का निवास नहीं, बल्कि जनता के लिए...
By Dec 9, 2025

बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति की मिसाल: प्रेम कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, नीतीश-तेजस्वी ने साथ बिठाया

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार निर्विरोध रूप से बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुन लिए गए। उनके निर्वाचन ने सदन में खुशी की लहर ला दी। यह घटना सदन में एकता और सर्वसम्मति का प्रतीक है, जो...
By Dec 9, 2025

साझा करें