गोरखपुर में टाटा का बड़ा निवेश: 800 करोड़ से बनेगा 100 MW का सोलर प्लांट, 300 लोगों को मिलेगी नौकरी
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के धुरियापार क्षेत्र में औद्योगिक निवेश की बयार तेज हो गई है। अदाणी और रिलायंस समूह के बाद अब देश का प्रतिष्ठित टाटा समूह भी इस क्षेत्र में बड़ा निवेश करने जा रहा है। टाटा पावर कंपनी ने धुरियापार में 100 मेगावाट क्षमता का एक विशालकाय सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना में टाटा समूह करीब 800 करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने जा रहा है। यह निवेश न केवल गीडा के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूत करेगा, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस प्लांट से 300 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
परियोजना को गति देने के लिए गीडा के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। गीडा प्रशासन के द्वारा 500 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। हाल ही में गीडा के वरिष्ठ अधिकारियों और टाटा पावर के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। गीडा के अधिकारियों ने टीम को धुरियापार में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कराया और प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक भूमि दिखा दी है। जल्द ही भूमि अधिग्रहण और हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम रूप ले लेगी। टाटा पावर ने इस प्लांट से सालाना 20 करोड़ यूनिट बिजली के उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
गोरखपुर में पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बदलाव: 1.74 लाख वोटरों के नाम कटे, 5 लाख से अधिक डुप्लीकेट वोटरों की पहचान
गोरखपुर में मौसम का डबल अटैक: दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड; पहाड़ों की हवा ने बढ़ाई गलन
गोरखपुर में कुत्तों का आतंक! PR सर्टिफिकेट के पचड़े में फंसा बंध्याकरण अभियान, लोगों की जान पर खतरा
IndiGo संकट का असर रोडवेज पर भी दिखा, दिल्ली के लिए चलीं 36 बसें
गोरखपुर में हैवानियत: वीडियो बनाकर किशोर को ब्लैकमेल किया, 10 दिन तक 4 युवकों ने किया कुकर्म; पुलिस में शिकायत
जमीन हड़पने के लिए ‘जिंदा’ किए मृत लोग! पेशकार समेत 5 पर मुकदमा दर्ज
इंडिगो संकट ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में मारामारी; क्लोन ट्रेनें भी फुल, जानिए किसमें है सीट
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, हैदराबाद की उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
