आत्मदाह के प्रयास वाले युवक के पिता ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
मुजफ्फरनगर के गांव हुसैनपुर कलां में तीन दिन पूर्व आत्मदाह का प्रयास करने वाले 23 वर्षीय अनस पुत्र मुरसलीन के पिता मुरसलीन ने पुलिस पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दिए गए एक वीडियो बयान में मुरसलीन ने स्पष्ट किया है कि उनके बेटे ने यह कदम किसी पुलिसिया उत्पीड़न के कारण नहीं, बल्कि पारिवारिक कलह और अत्यधिक तनाव के चलते उठाया था।nnसूत्रों के अनुसार, अनस ने घर में पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली थी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को अनस का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने बुढ़ाना थाने की पुलिस पर उसे परेशान करने, मारपीट करने, पांच लाख रुपये मांगने और पैर में गोली मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी देहात आदित्य बंसल ने मामले की जांच भी शुरू कर दी थी।nnहालांकि, शुक्रवार को अनस के पिता मुरसलीन का एक नया वीडियो सामने आया, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। इस वीडियो में मुरसलीन ने अपने बेटे द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि अनस ने यह कदम निजी कारणों से उठाया था। पिता का कहना है कि किसी ने उनके बेटे को बहकाकर पुलिस के खिलाफ झूठे आरोप लगवाए थे। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे के उन आरोपों का खंडन करते हैं और पुलिस का इस मामले में कोई दोष नहीं है।nnएसपी देहात आदित्य बंसल ने इस संबंध में कहा है कि अनस के पिता द्वारा सभी आरोपों को निराधार बताए जाने के बाद भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों वीडियो बयानों का आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस उन लोगों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है जिन्होंने अनस का वीडियो बनाकर उसे पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के लिए प्रेरित किया। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
nnकार्रवाई की जाएगी।
