यूपी में माफिया पर सख्ती: अफसरों की लापरवाही पर होगी कार्रवाई, DGP के निर्देश
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए माफियाओं और अन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
डीजीपी ने यह निर्देश एक समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन ‘पुलिस मंथन’ के 11 सत्रों में रखे गए सभी प्रस्तावों को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है। मिशन शक्ति केंद्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पुलिस की छवि सुधरी है और इसे और प्रभावी बनाने के साथ-साथ बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
इसके अतिरिक्त, डीजीपी ने ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी संचालन के लिए एसओपी जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने सभी स्तरों पर ऐप में फीड किए गए डेटा की गहन जांच कराने का आदेश दिया ताकि किसी भी प्रकार की कमी को सुधारा जा सके। उन्होंने ऐप के लाभों को रेखांकित करते हुए पुलिस कर्मियों को इसके प्रशिक्षण पर जोर दिया। एसटीएफ मुख्यालय में इस ऐप के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के प्रयासों की सराहना करते हुए, डीजीपी ने 20 जिलों में चलाए गए ‘जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट’ अभियान की सफलता पर पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। इस अभियान की सफलता को देखते हुए इसे प्रदेश के अन्य 55 जिलों में भी लागू करने की घोषणा की गई है।
झांसी में फर्जी महिला TTE पकड़ी, घंटों चली पूछताछ
हाउस टैक्स बकाये पर करामत हुसैन कॉलेज सील, सरकारी इमारतों पर निगम की बड़ी कार्रवाई
स्थानीय निकाय कर्मियों ने मांगा 412 रुपये प्रतिदिन भुगतान, गर्म वर्दी की भी मांग
फिरोजाबाद में सड़क हादसे का शिकार हुए कानपुर के दो युवक, कार की टक्कर से बाइक में लगी आग
पतंगबाजी से बिजली गुल: लखनऊ में अनोखी मुनादी से जनता को चेताया
राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता: 451 युवाओं ने दिखाया अपना skill, भविष्य की तैयारी पर जोर
दिव्यांगों के लिए सुलभ वातावरण की वकालत, IIT कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम
कानपुर: IIT में दिव्यांगों के लिए सुलभ वातावरण पर जोर, ‘accessibility’ पर कार्यक्रम
