0

पंजाब में मौसम का अजीब खेल: दिन में ठंड, रात में गर्मी क्यों? 13 जिलों में धुंध का रेड अलर्ट

By Dec 14, 2025

पंजाब में बीते 24 घंटों में बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री तक नीचे गिर गया है। अनुमान है कि आज रविवार भी कई जिलों में बादल छाए रहेंगे, जिसके चलते दिन ठिठुरन भरा रहने वाला है।

मौसम में आ रहे बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ रहा है। अमृतसर में वायु गुणवत्ता रेड अलर्ट तक पहुंच गई है। जबकि अन्य जिलों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ा हुआ पाया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य में धुंध को लेकर भी अलर्ट जारी है। राज्य के 13 जिलों में ये अलर्ट जारी किया गया है, जो अगले 48 घंटे तक रहने वाला है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध हो सकती है।

राज्य में अलर्ट के बावजूद रात का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार दिन का तापमान 1.8 डिग्री तक गिरा, जबकि रातों कर स्थिति इससे उलट है। विशेषज्ञों के अनुसार ये स्थिति राज्य के ऊपर छाए बादलों के कारण है। इसे हीटलॉक कहते हैं।

हीटलॉक की स्थिति में बादल कवर का कार्य करते हैं। रात के समय गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठा पाती और तापमान में अधिक बदलाव नहीं होता। इसके उलट दिन के समय धूप नहीं खिलती और लोगों को ठिठुरन महसूस होती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

मोगा: धुंध बनी काल! पुल से नीचे गिरी कार, चुनाव ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक दंपती की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाघापुराना के तहत संगतपुरा गांव के पास एक कार पुल से नीचे रजबाहे में गिर गई, जिससे कार में...
By Amit Sagar Dec 14, 2025

फाजिल्का: घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला से की जबरदस्ती, विरोध करने पर प्लास से किया हमला, 30 हजार लूटे

पंजाब के फाजिल्का में एक महिला के घर में घुसकर पड़ोसी ने कथित तौर पर उससे जबरदस्ती की और 30 हजार रुपये छीन लिए। महिला को घायल भी किया गया। पुलिस ने मा ...और पढ़ें...
By Dec 14, 2025

साझा करें