0

वैशाली एक्सप्रेस का ठहराव बंद, प्रतापगंज के हजारों यात्री आक्रोशित, ‘प्रतापगंज में ट्रेन रुके’ की मांग

By Jan 22, 2026

सहरसा-फारबिसगंज रेलखंड पर स्थित प्रतापगंज रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस का ठहराव अचानक बंद कर दिए जाने से स्थानीय यात्रियों में भारी रोष है। पहले जब यह ट्रेन स्पेशल के तौर पर संचालित होती थी, तब प्रतापगंज में इसका स्टॉपेज होता था। अब एक्सप्रेस ट्रेन बनने के बाद यह स्टेशन से बिना रुके गुजर जाती है, जिससे हजारों यात्री ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

रेलवे द्वारा इस महत्वपूर्ण ठहराव को समाप्त करने से क्षेत्र के छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, व्यवसायी और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए कई किलोमीटर दूर अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ रहा है, जिससे न केवल उनका समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। यह निर्णय स्थानीय जनता की जरूरतों की घोर अनदेखी है।

प्रतापगंज स्टेशन से न केवल प्रखंड की बड़ी आबादी, बल्कि पड़ोसी प्रखंडों छातापुर, त्रिवेणीगंज और राघोपुर के कुछ हिस्सों के लोग भी यात्रा करते हैं। यात्रियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और रेलवे प्रशासन से तत्काल वैशाली एक्सप्रेस का ठहराव बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आंदोलन का सहारा लेंगे।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें