दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा का कहर जारी, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में; जानें अपने शहर का हाल
By
Dec 10, 2025
दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग की परत छाई हुई है, जिससे लोगों को दमघोंटू हवा का सामना करना पड़ रहा है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, सोमवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में आता है। इससे एक दिन पहले रविवार को भी हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में ही रही और पूरे हफ्ते इसी जोन में रहने की उम्मीद है।
सीपीसीबी के डेटा के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में स्थिति और भी गंभीर है। आनंद विहार में AQI 354, बवाना में 368, मुंडका में 355 और जहांगीरपुरी में 348 दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी AQI 300 के करीब है। CPCB के मानकों के अनुसार, 301-400 के बीच AQI ‘बहुत खराब’ माना जाता है, जबकि 401-500 ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
अगली खबरें
