MCD चुनाव के लिए मेट्रो की विशेष सेवा: रविवार सुबह 4 बजे से शुरू होगी ट्रेनें!
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के मद्देनजर, दिल्ली मेट्रो 30 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना के दिन सुबह 4 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। मतदान कर्मियों और मतगणना में शामिल कर्मचारियों की सुविधा के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। सुबह 6 बजे तक मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर मिलेगी, जिसके बाद सामान्य समय सारणी लागू होगी। अंतिम मेट्रो सभी टर्मिनल से रात 11:30 बजे रवाना होगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 30 नवंबर को है। मतदान कर्मियों को मतदान स्थल पर पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए रविवार को सुबह चार बजे से मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होगी। तीन दिसंबर (बुधवार) को मतगणना के दिन भी सुबह चार बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मतदान व मतगणना के दिन सभी टर्मिनल से सुबह चार बजे मेट्रो सेवा शुरू होगी। सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी। उसके बाद नियमित समय-सारिणी के अनुसार परिचालन होगा। अंतिम ट्रेन सभी टर्मिनल से रात 11बजे के बजाय रात 11:30 बजे तक प्रस्थान करेगी।
