South Delhi waterlogging: 387 करोड़ से नाले का पुनर्विकास, नए साल में शुरू होगा काम
दक्षिणी दिल्ली के निवासियों को जल्द ही मानसून के दौरान होने वाले गंभीर जलभराव से राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार ने महरौली-बदरपुर (MB) रोड और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत 22 किलोमीटर लंबे नाले का पुनर्विकास किया जाएगा, जिस पर 387 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
यह नाला लाडो सराय से पुलप्रहलादपुर तक फैला हुआ है। मौजूदा समय में इस नाले की हालत बेहद खराब है। कई जगहों पर यह टूट चुका है और इसकी चौड़ाई भी कम है, जिससे पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाती। इस परियोजना को जल्द ही वित्तीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद नए साल में इस पर काम शुरू हो जाएगा।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, जरा सी बारिश होने पर एमबी रोड पर बत्रा अस्पताल बस स्टॉप से लेकर संगम विहार थाने के मोड़ तक अक्सर जलभराव हो जाता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर आधा किलोमीटर तक नालियों और सीवर का पानी भर जाता है। इससे न केवल आवाजाही में दिक्कत होती है, बल्कि इस मार्ग पर जाम की समस्या भी बढ़ जाती है। यह सड़क संगम विहार सहित 12 कॉलोनियों के लिए मुख्य मार्ग है, जहां देर रात तक लोगों का आवागमन रहता है।
दिल्ली में प्रदूषण से लंबी लड़ाई, GRAP-4 हटने के बाद भी ‘No PUCC, No Fuel’ अभियान जारी रहेगा
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से मारपीट का आरोप, Air India Express ने पायलट को दिया नोटिस
दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री से मारपीट के आरोप में पायलट को नोटिस, Air India Express ने शुरू की जांच
Rajinikanth की फिल्म से प्रेरित होकर किया QR code scam, Delhi crime news में 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: रोहिणी में Creta car चोरी, नकाबपोशों ने पहले CCTV के तार काटे
साउथ फिल्म से सीखा QR कोड फ्रॉड, 10वीं पास ने AI से की लाखों की ठगी; ‘delhi cyber crime news’ में खुलासा
Delhi Pollution: धुंध की वजह से दिल्ली में कई बड़े कार्यक्रम रद्द, आयोजकों को हुआ नुकसान
दिल्ली में मां-भाई की हत्या: दोषी बेटे को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
