UP में खर्राटे और sleep disorders सोसाइटी का गठन, KGMU के डॉ. सूर्यकांत बने अध्यक्ष
देश में खर्राटे और निद्रा संबंधी रोग एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश की 40 प्रतिशत वयस्क पुरुष आबादी, 20 प्रतिशत वयस्क महिलाएं और 10 प्रतिशत बच्चे खर्राटों से प्रभावित हैं। इसके अलावा, लगभग 10 करोड़ लोग खर्राटों के कारण होने वाली ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) से पीड़ित हैं। इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए ‘स्नोरिंग एण्ड स्लीप रिलेटेड डिसऑर्डर्स सोसाइटी’ की स्थापना की गई है।
सोसाइटी के गठन के साथ ही इसके पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत को संस्था का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। बाराबंकी स्थित हिंदी मेडिकल साइंसेज की डॉ. श्वेता कंचन को राष्ट्रीय सचिव का पदभार सौंपा गया है।
KGMU रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की डॉ. ज्योति बाजपेई को उपाध्यक्ष और डॉ. अंकित कुमार को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। यह सोसाइटी देश भर में निद्रा संबंधी विकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उपचार को बढ़ावा देने का काम करेगी।
Shravasti news: अलविदा जुमा की नमाज में मांगी मुल्क में अमन-चैन की दुआ
गोंडा में अकीदत से अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, Gonda news
कानपुर देहात में भीषण हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने छात्र को रौंदा; मौके पर मौत
कानपुर के अस्पतालों में LPG संकट, मरीजों के खाने पर असर, सिर्फ आज भर की गैस बची (Kanpur news)
कानपुर में बोगस फर्म से 1.14 करोड़ रुपये का GST फ्रॉड, FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर में परफ्यूम कारोबारी के ठिकानों पर आयकर सर्वे, ‘Kanpur IT Raid’ से मचा हड़कंप
यूपी में आज की बड़ी खबरें: लखनऊ को Green Corridor की सौगात, अलविदा नमाज पर हाई अलर्ट
कानपुर पुलिस का ‘डिकॉय’ ऑपरेशन, ड्रग्स बिके तो थानेदार पर होगी कार्रवाई – Kanpur news
