0

सिरसा ग्रेनेड हमला: 5 आरोपी जेल भेजे गए, पाकिस्तान से जुड़े तार!

By Dec 10, 2025

सिरसा में महिला थाने पर ग्रेनेड फेंकने के पांचों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया। इससे पहले पांचों आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था।

आरोपियों धीरज, विकास धारीवाल, विकास उर्फ विक्की, संदीप और सुशील को जेल भेजा गया है। बता दें कि इन आरोपियों ने 25 नवंबर की रात को महिला थाने पर ग्रेनेड से हमला किया था। यह हमला पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर किया गया था।

आरोपियों ने हमले का वीडियो बनाकर भट्टी को भेजा था, जिसे उसने बाद में अपलोड किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, मोबाइल फोन और ग्रेनेड की पिन बरामद की गई। साथ ही अमृतसर के उस होटल की भी निशानदेही की गई जहां वे रुके थे।

जांच में पता चला कि इस गिरोह का सरगना धीरज था, जो बैंगलोर में काम के दौरान एक पाकिस्तानी युवक सोहेल के संपर्क में आया था। सोहेल ने ही धीरज की बात गैंगस्टर शहजाद भट्टी से करवाई थी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें