मयंक के शतक से शिवा क्रिकेट एकेडमी ने जीता अंडर-14 समर कप
कानपुर के डीएवी मैदान पर खेले गए स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने सरताज इलेवन को 107 रनों से हराकर समर कप जीत लिया। शिवा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक वर्मा ने 121 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि ईशान वर्मा ने 29 रन का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरताज इलेवन की पूरी टीम 18 ओवर में मात्र 89 रन पर सिमट गई। टीम के लिए आर्यन सिंह ने 39 और प्रिंस यादव ने 10 रन बनाए। शिवा क्रिकेट एकेडमी के आयुष ने 5 और आदित्य कुमार ने 4 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। इस शानदार प्रदर्शन के लिए मयंक वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत से युवा क्रिकेटरों में उत्साह का माहौल है और यह टूर्नामेंट शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मयंक वर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और आयुष को बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
